होम / दुर्ग-भिलाई / शिवनाथ तट पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, भक्तों ने नम आंखों से दी विदाई
दुर्ग-भिलाई
-नौ दिनों की आराधना के बाद मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आराधना करने के बाद श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ माता रानी को विदाई दे रहे हैं। इस दौरान शिवनाथ नदी तट पर भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है।
शिवनाथ तट पर श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं के समक्ष पूजा-अर्चना कर रहे हैं और माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना कर रहे हैं। मां दुर्गा की विदाई के दौरान भक्तों में श्रद्धा और भावुकता का माहौल देखने को मिल रहा है। जय माता दी के जयकारों के बीच श्रद्धालु नम आंखों से माता रानी को विदाई दे रहे हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हमारी धार्मिक आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नौ दिनों तक माता की आराधना करने के बाद श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें विदाई देते हैं और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना करते हैं।
शिवनाथ तट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्रि के उत्सव का समापन हो रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.