ब्रेकिंग

साई के दीवाने कार्यक्रम में 22 अक्टूबर को सम्मानित किए जाएंगे व्यवसायी

293201020261345191002069377.jpg

-साई मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजन, गायक  कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति 
दुर्ग।
कसारीडीह सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर में स्वर्ण जयंती वर्ष (50वें वर्ष) के ऐतिहासिक अवसर पर 22 अक्टूबर, गुरुवार को रात 8 बजे ‘साई के दीवाने’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्री साई बाबा के नाम पर अपने प्रतिष्ठानों और व्यवसायों का संचालन कर उनके विचारों, मानव सेवा तथा परोपकार के संदेशों का प्रचार-प्रसार करने वाले व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में 25 से अधिक व्यवसायियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।जिसमें गायक धनंजय तिवारी एवं उनके साथी कलाकार साईं भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी एवं चेंबर के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति (साई मंदिर) के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर समिति के लिए यह गौरव का विषय है कि शहर में अनेक व्यवसायी वर्षों से श्री साई बाबा के नाम पर अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान संचालित कर रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों के माध्यम से श्री साई का नाम जन-जन तक पहुंच रहा है। साथ ही बाबा के मानव सेवा, प्रेम, सद्भाव और परोपकार के संदेशों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्री साई बाबा के नाम से जुड़े इन व्यवसायियों का योगदान केवल व्यावसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपनी आस्था और कार्यों के माध्यम से समाज में सेवा एवं सद्भाव की भावना को भी आगे बढ़ा रहे हैं। उनके इसी अनुकरणीय योगदान को प्रोत्साहित करने और सम्मान देने के उद्देश्य से समिति ने यह विशेष पहल की है। समिति के अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल एवं सचिव धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्री साई मंदिर समिति का मुख्य उद्देश्य साईं बाबा के विचारों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा मानव सेवा से जुड़े कार्यों को गति देना है। समाज में सेवा, सहयोग, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। मंदिर के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित ‘साई के दीवाने’ सम्मान समारोह इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने शहरवासियों एवं समस्त साई भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मान समारोह और भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.