होम / दुर्ग-भिलाई / प्रदेश का सबसे बड़ा महाकन्या भोज 2000 कन्या माता सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर के महाकन्या भोज में शामिल हुई
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति द्वारा क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर आज महाकन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या में कन्यामाताओ को एक साथ, एक समय एवं एक स्थान में बैठाकर कन्या भोज कराया गया। कन्याभोज में 2000 से ज्यादा आए हुए 1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्यामाताओ को कन्याभोज कराया गया।
आयोजक समिति के सुजल शर्मा ने बताया कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर आज क्वांर नवरात्र पर्व के समापन कार्यक्रम में पुरे प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक कन्याभोज का आयोजन किया गया। कन्याभोज में सबसे पहले सभी कन्यामाताओ दुर्गाधाम पुरानी गंजमण्डी, गंजपारा, दुर्ग में 2000 से ज्यादा कन्यामाताओ को अलग अलग वार्डो से एकात्रित किया गया, जहां समिति की महिला सदस्यों ने सभी कन्यामाताओ को पैर में माहुर (अलाता) लगया गया एवं सभी को माता का श्रृंगार करके चुनरी उढ़ाकर भव्य शोभायात्रा निकाल के कन्यामाताओ को गंजपारा करते हुए दुर्गा मन्दिर लाया गया जहाँ पर सभी कन्यामाताओ को एक साथ बैठाकर कन्याभोज कराया गया।
कन्यामाताओ की शोभायात्रा में पूरे गंजपारावासी अपने अपने घरों के ऊपर से कन्या माताओं के ऊपर फूल की वर्षा किये एवं रोड को ठंडा करने के लिए पूरे शोभायात्रा मार्ग में पानी का छिड़काव किये एवं शोभायात्रा, एवं कन्याभोज में सेवा दिए।
कन्याभोज में शहर के बहुत वार्डों से अलग अलग पार्षद, पूर्व पार्षदों के साथ आंगनबाड़ी दीदी एवं अन्य सेविका कन्या भोज में कन्यामाताओ को लाया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का यह सबसे बड़ा एवं ऐतहासिक कन्याभोज रहा जिसमें 2000 से ज्यादा कन्यामाताओ ने एक साथ कन्याभोज किया।

कन्याभोज के लिए जब पूरे शहर के हर वार्ड से जब कन्या माताएं निकली तब पूरे शहर में चारो तरफ धार्मिक वातावरण देखने को मिला पूरा शहर आज कन्या माताओ धक गया ऐसा अलौकिक दृश्य देखने को पहले कभी नही मिला, कन्या भोज के लिए जब बच्चे सत्तीचौरा आये तो माता की मंदिर पूरी तरह भर गयी जहां कन्या माताओं की आरती की गई। दुर्गाधाम पुरानी गंजमण्डी में गंजपारा दुर्गाउत्सव समित्ति द्वारा पण्डाल लगाकर कन्यामाताओ को बैठाया गया एवं सभी कन्यामाताओ के लिए पानी, बिस्किट एवं फल का वितरण किया गया। कन्या माताओं की शोभायात्रा के पश्चात सभी कन्या माताओं को भोजन कराया गया भोज पश्चात सभी कन्या माताओं को भेंट स्वरूप गिफ्ट का वितरण किए है।
कन्या भोज हेतु 800 मीटर से ज्यादा जगह पर लंबा पंडाल लगाया गया। कन्या भोज में कन्या माताओं को चावल, दाल, पूड़ी, सब्जी, बंड, सेव एवं बूंदी का वितरण क्या है। यह कन्याभोज दुर्ग का ऐतिहासिक आयोजन हो गया है, पूरे गंजपारा की हर सड़क हर गली कन्या माताओं से भरी थी, पूरे जिले के धर्म प्रेमी कन्या भोज देखने आये।
कन्याभोज में विशेष रूप से सरोज पांडेय पूर्व सांसद, ललित चन्द्राकर, पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, डॉ वर्णिका शर्मा अध्यक्ष बाल आयोग छत्तीसगढ़ ,अल्का बाघमार महापौर, अरुण वोरा पूर्व विधायक, राजेंद्र साहू, महेश टावरी ,अजय शर्मा, अशोक राठी, आर एन वर्मा, प्रतिभा सुरेश गुप्ता, हर्षिका संभव जैन, सुश्री पायल जैन नवकार परिसर, प्रवीण भूतड़ा, डा मानसी गुलाटी, राजेश शर्मा, मनोज गुप्ता केटर्स यूनियन अध्यक्ष राजकुमार वर्मा कन्या ढीमर मनोज टावरी लीना दुबे नरेंद्र गुप्ता संजय शर्मा पिंकी गुप्ता ललित शर्मा विकाश पुरोहित राहुल शर्मा ईशान शर्मा अर्जित शुक्ला सुजल शर्मा विवेक मिश्रा मनोज श्रीवास्तव राजेश शर्मा बाबू ताम्रकार चेतन जैन सुंदर गुप्ता मनीष सेन आशीष मेश्राम हर्षद पारख सोंटी गुप्ता ऋषभ जैन मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता चिंटू शर्मा कृतज्ञ शर्मा नमन खंडेलवाल सुयश गुप्ता अनमोल पांडेय वाशु शर्मा प्रकाश कश्यप सोनल सेन वंश पांडेय वेदांत शर्मा श्रीकांत उपाध्याय दीपक पंडा सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं युवा उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.