होम / दुर्ग-भिलाई / पुलिस लाइन दुर्ग में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, वाहन पूजन और हवन
दुर्ग-भिलाई
-एसएसपी विजय अग्रवाल सहित पुलिस अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना, सुरक्षा मानकों के अनुरूप ब्लैंक कारतूसों से की गई औपचारिक फायरिंग

दुर्ग।विजयादशमी के अवसर पर दुर्ग पुलिस की प्रतिवर्ष निभाई जाने वाली परंपरा के अनुरूप 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन, दुर्ग में शस्त्र पूजा, वाहन पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विभागीय शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में उपलब्ध विभागीय शस्त्रों के साथ पुलिस वाहनों तथा राजपत्रित अधिकारियों के शासकीय वाहनों की भी पूजा की गई। हवन एवं शस्त्र पूजन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ब्लैंक कारतूसों से औपचारिक फायरिंग की गई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चन्द्रा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग की परंपराओं, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। साथ ही जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन में पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.