होम / दुर्ग-भिलाई / नवमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने सपरिवार मां सतरूपा शीतला मंदिर में की पूजा-अर्चना
दुर्ग-भिलाई
-क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की
दुर्ग।शारदीय नवरात्रि की पावन नवमी तिथि पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने सपरिवार सिविल लाइन, दुर्ग स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां जगदंबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक ललित चंद्राकर अपनी धर्मपत्नी मीनाक्षी चंद्राकर के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।
नवरात्रि की नवमी के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की मंगलकामना करते हैं। विधायक चंद्राकर ने भी इस धार्मिक अवसर पर माता का आशीर्वाद लेकर सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.