ब्रेकिंग

महाअष्टमी पर महापौर अलका बाघमार ने किया कन्या पूजन, कन्याओं को भोजन कर लिया आशीर्वाद

37019102026114342whatsappimage2026-10-19at5.12.15pm.jpeg

-नगर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में हवन, कन्या भोज एवं महाभंडारे का आयोजन, माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Image after paragraph


दुर्ग। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम, दुर्ग परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना, हवन, कन्या पूजन, कन्या भोज एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शामिल होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने कन्याओं की आरती उतारी, उन्हें स्नेहपूर्वक भोजन परोसा और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुआ। महापौर सहित जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर शहरवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित महाभंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शहरवासियों को महाअष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा, भक्ति और सेवा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें सकारात्मक ऊर्जा, साहस और समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि दुर्ग शहर सहित समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे।
आयोजन में एमआईसी सदस्य लीना देवांगन, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजम, मनोज सोनी, जितेंद्र ताम्रकर, दुर्गेश गुप्ता, लता यादव, हेमलता वर्मा, साक्षी चौहान, रानी साहू, दामिनी भुवाल सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.