होम / दुर्ग-भिलाई / अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का किया सम्मान
दुर्ग-भिलाई
-फुटकर व्यवसायियों को सहकारिता के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में जुटी संस्था, प्रतिवर्ष अंशधारकों को देती है 5 प्रतिशत लाभांश
दुर्ग। जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति, प्रधान कार्यालय पुराना बस स्टैंड दुर्ग के पदाधिकारियों ने गंजपारा, दुर्ग स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रऊफ कुरैशी, ऋण समिति प्रभारी बहादुर अली थारानी एवं प्रबंधक सुरेश कुमार सोनी ने मंत्री श्री यादव को गुलदस्ता, प्रतीक चिह्न एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संस्था की ओर से प्रकाशित वार्षिक विवरणी की एक प्रति भी भेंट की।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि समिति सभी धर्मों एवं वर्गों के समाज के निचले स्तर पर फुटकर व्यवसाय करने वाले लोगों में बचत की भावना विकसित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। संस्था सहकारिता के माध्यम से लोगों को बचत के लिए प्रोत्साहित करती है तथा नियमानुसार और सुविधाजनक शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक विकास में सहयोग करती है।
पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था अपने अंशधारकों को प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत लाभांश प्रदान करती है। इसके साथ ही संस्था को निरंतर ‘अ’ वर्ग में ऑडिट प्राप्त हो रहा है, जो संस्था के व्यवस्थित संचालन एवं वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है।
समिति के कार्यों, सामाजिक सरोकारों तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं छोटे व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता के माध्यम से बचत, ऋण सुविधा एवं आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.