खास खबरें

आत्मनिर्भरता की रोशनी बिखेरेगी कैट की महिला इकाई, दिवाली एग्जीबिशन में सजेगा स्वदेशी उत्पादों का बाजार

55619102026130030whatsappimage2026-10-19at6.29.02pm.jpeg

-25 अक्टूबर को हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ लोगों को लजीज व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद
दुर्ग।
दीपावली के उपलक्ष्य पर महिलाओं की कला, हुनर और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला इकाई, दुर्ग द्वारा 25 अक्टूबर को सिटी सेंटर मॉल, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स के पास दीवाली एग्जीबिशन  का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी  सुबह 10:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए नये, आकर्षक और हस्तनिर्मित उत्पादों की विविध श्रृंखला देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। इसमें गिफ्ट हैम्पर्स, चॉकलेट, घरेलू स्किनकेयर उत्पाद, हर्बल कॉस्मेटिक्स, गोबर से बने विशेष उत्पाद, साड़ियां, सूट, आभूषण और आकर्षक बैग सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। यह प्रदर्शनी कैट महिला इकाई  दुर्ग की जिला अध्यक्ष पायल जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई है। जिसमें स्वालंबी भारत अभियान और कैट युवा विंग सहयोगी संस्था है। प्रदर्शनी के संबंध में कैट महिला इकाई  दुर्ग की जिला अध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि
दीपावली के अवसर पर उपहारों की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यह प्रदर्शनी खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों और घरेलू स्तर पर अपने हुनर से उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ ही स्वदेशी उत्पादों और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास है। कैट महिला इकाई  दुर्ग की जिला अध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में खरीदारी के साथ स्वाद के शौकीनों के लिए भी विशेष इंतजाम रहेंगे। यहां खाऊ ठेला, गुपचुप, चाट, पापड़ी चाट, भेल, साबूदाना बड़े, दाबेली, कोल्ड कॉफी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को आकर्षित करेगा। ‘चाय पर चर्चा’ के जरिए लोगों को मेल-मिलाप और आपसी संवाद का अवसर भी मिलेगा।
कैट महिला इकाई, दुर्ग की जिला अध्यक्ष पायल जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस दीवाली एग्जीबिशन में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा स्थानीय और हस्तनिर्मित उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भरता के अभियान को मजबूत  बनाए। प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने और शामिल होने के इच्छुक लोग आयोजन समिति से संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.