खास खबरें

महाष्टमी पर शक्ति की आराधना: रिसाली, मरोदा और भिलाई के दुर्गा पंडालों में पहुंचे विधायक ललित चंद्राकर

89119102026123023whatsappimage2026-10-19at5.58.05pm.jpeg

-गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह, मां जगत जननी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Image after paragraph


दुर्ग ग्रामीण/रिसाली-भिलाई। शारदीय नवरात्रि के पावन महाष्टमी पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने रिसाली, मरोदा और भिलाई क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां जगत जननी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान विभिन्न पंडालों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विधायक ललित चंद्राकर ने अपने भ्रमण की शुरुआत रिसाली क्षेत्र से की। यहां उन्होंने लक्ष्मी नगर, इस्पात नगर, प्रगति नगर शिव मंदिर के पास स्थित दुर्गा पंडाल, जय मां तारा खेल एवं सांस्कृतिक मंच प्रगति नगर, नबरुण कल्याण समिति बंगाली दुर्गा प्रगति नगर, रूआबांधा सेक्टर तथा वार्ड क्रमांक-06 स्थित बंगाली दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद उन्होंने मरोदा क्षेत्र के नेवई भाठा, सरस्वती नगर, शिव नगर और मां नारायणी शीतला मंदिर समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना की। वहीं भिलाई क्षेत्र में नव युवक दुर्गा उत्सव समिति, पुराना टावर धरह सेक्टर-01, सेक्टर-07 दुर्गा पंडाल और सिविक सेंटर भिलाई स्थित दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।
-गरबा-डांडिया उत्सव में शामिल होकर बढ़ाया उत्साह
विभिन्न दुर्गा पंडालों में आयोजित भव्य गरबा, डांडिया नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधायक ललित चंद्राकर ने आनंद लिया। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। पंडालों में श्रद्धालुओं की भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पर्व के उत्साह को और बढ़ाया।
-नवरात्रि शक्ति, साधना और आराधना का महापर्व : ललित चंद्राकर
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि महाष्टमी मां दुर्गा की शक्ति और आराधना का विशेष पर्व है। रिसाली से लेकर मरोदा और भिलाई तक विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचने पर उन्हें मां के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और अपार उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां की भक्ति में शक्ति की आराधना का प्रतीक हैं। छत्तीसगढ़ की धरती पर बंगाली समाज सहित सभी समाजों द्वारा भव्य दुर्गा पंडालों की स्थापना कर श्रद्धा और समर्पण के साथ मां की सेवा करना हमारी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का परिचायक है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
विधायक ने मां जगत जननी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की। इस दौरान विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.