खास खबरें

हवन, कन्यापूजन व महाभंडारा के साथ हुई विराट नगर में नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति

61419102026112431whatsappimage2026-10-19at4.52.08pm.jpeg

-नौ दिनों तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Image after paragraph


दुर्ग। नवरात्र पर्व के अवसर पर विराटनगर बोरसी में जन जागरण दुर्गोत्सव समिति द्वारा 11 अक्टूबर से आयोजन किया गया, जिसमें देवी स्थापना की गई। एवं 9 दिनों तक भक्ति संध्या, नृत्य प्रतियोगिता,पारंपरिक लोक नृत्य,गरबा प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता,चित्रकला,मंत्रोच्चार प्रतियोगिता ,जय बाबा रुक्खडनाथ शीतला सेवा पूरन जस झांकी परिवार (नारधा) द्वारा भव्य जस झांकी की प्रस्तुति,स्वर महावीर जगराता ग्रुप दुर्ग द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति, सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । शारदीय नवरात्रि पर्व के अष्टमी तिथि सोमवार को पूर्णाहुति हवन पूजन, कन्या पूजन एवं महा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजन कर माता का महाप्रसाद ग्रहण किया। जन जागरण समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा एवं महासचिव महावीर साहू ने बताया कि यह आयोजन 6 वें वर्ष किया गया है एवं प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। शुभ मुहूर्त पर यज्ञ के साथ पूर्ण आहूति और महाआरती  तदुपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। 

Image after paragraph


 महाष्टमी पर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए वहीं कई श्रद्धालुओं ने महा अष्टमी पर्व पर प्रसाद चढ़ाया गया  इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के द्वारा माता के श्रींगार के विभिन्न सामग्री  सहित श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिए। शुभ मुहूर्त में आचार्य पूर्णानंद तिवारी, कृष्णार्जुन दुबे के सानिध्य पर माता की पूजा अर्चना एवं  वैदिक मंत्रों के साथ माता की विशेष पूजा किया गया। विसर्जन  20 अक्टूबर मंगलवार के दिन सुबह गाजे-बाजे के साथ किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों द्वारा निःस्वार्थ भाव से जनजागरण दुर्गोत्सव समिति बोरसी कॉलोनी के निवासी माता की सेवा एवं आयोजन को सफल बनाया। समिति के ए.डी. टंडन, भोले राम साहू ,भोज लाल हिरवानी, श्रीमती सुमति सिन्हा ,डी आर सिन्हा, मनेन्द्र साहू,विजय यादव ,राकेश साहू , खिलेश साहू, विनय गजपाल, शशि कुमार साहू, हुमन सिंह ध्रुव, श्रीमती हेमलता साहू , श्रीमती गायत्री हिरवानी, श्रीमती खेम साहू, श्रीमती वर्षा बंजारे, श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती वर्षा साहू, अशीष ठाकुर, खिलू राम साहू, सुरेश साहू,ओमप्रकाश तितरमारे, एस एल. यादव सौरभ साहू,लाल यादव,श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती डामिन टंडन, श्रीमती भुनेश्वरी साहू , विजय गोतम, राहूल साहू , खुशाल साहू , प्रवीन यादव, शेलेश देवागन, संजय अष्टकर, बलराम यादव,दिनेश साहू, निखिल साहू,अक्षत ठाकुर सहित समस्त बोरसी वासियों के सहयोग मिला।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.