दुर्ग। 25, 26 एवं 27 सितंबर 2026 को हुई भारी अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ, खारून नदियों सहित स्थानीय नालों में जलस्तर बढ़ने से दुर्ग जिले एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस दौरान जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 255 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली एसडीआरएफ टीम के 23 जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भारी बारिश के कारण शिवनाथ नदी, खारून नदी तथा करीब 30 स्थानीय नालों का जलस्तर बढ़ गया था। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में कई नागरिक फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ जवानों ने प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। इस दौरान वृद्धजन, महिलाएं एवं छोटे बच्चों को विशेष प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित बाहर निकाला गया और आवश्यकता के अनुसार राहत शिविरों तक पहुंचाया गया।
एसडीआरएफ टीम ने थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम पाहंदा, परसदा एवं जगदीशबाड़ी, थाना अमलेश्वर क्षेत्र के ग्रीनहंट कॉलोनी एवं ग्राम खुरमुड़ा, थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम दनिया, थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम डांडेसरा सहित जिला बेमेतरा के बेरला एवं ग्राम अमलीडीहा क्षेत्र में भी राहत एवं बचाव कार्य किया।
बचाव अभियान के दौरान कुल 255 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। एसडीआरएफ जवानों ने जलमग्न एवं जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया तथा जरूरतमंद नागरिकों को राहत शिविरों तक भेजने की कार्रवाई की।
-23 जवानों को मिला प्रशस्ति पत्र
आपदा के दौरान कर्तव्य के प्रति तत्परता, साहस और जिम्मेदारी के साथ बचाव कार्य करने वाले एसडीआरएफ के 23 जवानों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
थाना पुलगांव–शिवनाथ नदी क्षेत्र: हवलदार 108 ईश्वर खरे, आरक्षक 259 राजेश नेताम, आरक्षक 305 रमेश कुमार, आरक्षक 63 गोपी पाटिल, सैनिक 261 राजू लाल, आरक्षक 45 राजेश यादव, आरक्षक 314 भानुप्रताप, आरक्षक 64 सूरज भांडेकर, सैनिक 396 डिल्हार देशमुख, आरक्षक 184 राजू महानंद, आरक्षक 191 चंद्रप्रकाश, आरक्षक 167 कुंजेश देशमुख, आरक्षक 182 राजेश साहू, आरक्षक 290 विनय यादव, सैनिक 182 महेश गंधर्व, सैनिक 159 भुनेश्वर एवं सैनिक 255 भीषम साहू।
थाना कुम्हारी–खारून नदी क्षेत्र: आरक्षक 86 हेमराज मेरावी एवं आरक्षक 64 दिलीप कुमार।
थाना भिलाई नगर–जयंती स्टेडियम, रूआबांधा: आरक्षक 11 दिनेश चंद्राकर एवं सैनिक 93 धर्मेन्द्र साहू।
थाना नेवई–मड़ौदा डेम: आरक्षक 228 योगेश्वर साहू एवं सैनिक 189 रमेश कुमार।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अतिवृष्टि, बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी, नाले और अन्य जलस्रोतों के समीप जाने से बचें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित राहत एवं बचाव दल को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर तत्पर हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.