ब्रेकिंग

दुर्ग में जैनेश्वरी दीक्षा के पात्र ब्रह्मचारी भैयाओं की निकली भव्य बिंदोली

87405102026141233whatsappimage2026-10-05at7.38.51pm.jpeg

-गाजे-बाजे और जयकारों के बीच हुआ गोद भराई कार्यक्रम, समाजजनों ने लिया आशीर्वाद

Image after paragraph


दुर्ग। पट्टाचार्य गुरु विशुद्ध सागर जी महाराज के संघ से संबद्ध मुनि आदित्य सागर जी महाराज, जयपुर संघ से जुड़े बाल ब्रह्मचारी भैयाओं की जैनेश्वरी दीक्षा के पूर्व रविवार को दुर्ग में भव्य बिंदोली एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री दिगंबर जैन मंदिर, विद्युत नगर में सकल दिगंबर जैन समाज की उपस्थिति में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
संजय बोहरा ने बताया कि जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने वाले ब्रह्मचारी भैयाओं को सुसज्जित बग्घी में विराजमान कर गाजे-बाजे, जयकारों और धार्मिक उत्साह के साथ नगर भ्रमण कराया गया। जैन समाज में दीक्षा से पूर्व निकाली जाने वाली इस मंगल शोभायात्रा को बिंदोली कहा जाता है। इस दौरान समाज के छोटे-बड़े सभी सदस्यों ने भैयाओं की गोद भराई कर उनके संयम और त्याग के मार्ग पर अग्रसर होने की मंगलकामना की।
उन्होंने बताया कि अतिशय भैया जी, विशाल भैया जी, रोहित जी सहित नवदीक्षित होने वाले भैया जी लंबे समय से गुरु सानिध्य में रहकर संयम, तप, तपस्या और त्याग का पालन करते हुए जैनेश्वरी दीक्षा के पात्र बने हैं। उनकी दीक्षा आगामी 16 दिसंबर को जयपुर में संपन्न होनी है।
बोहरा ने कहा कि जैनेश्वरी दीक्षा मोक्ष मार्ग पर चलने की कठिन साधना है। दीक्षा के पश्चात भैया जी गृहस्थ जीवन का त्याग कर दिगंबर मुनि के रूप में कठोर संयम और साधना का पालन करते हुए भगवान जिनेंद्र देव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। दिगंबर मुनि के रूप में वे धर्म, ज्ञान और प्रभावना के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कठिन मार्ग को अपनाने वाले साधक बहुत कम होते हैं और यह संपूर्ण जैन समाज के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
इस अवसर पर भैया जी ने दुर्ग नगर गौरव आराध्य सागर जी महाराज के मंदिर में विराजमान होकर उनका आशीर्वाद एवं मांगलिक प्राप्त किया। बिंदोली के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भैयाओं के प्रति अपनी श्रद्धा एवं मंगलभाव व्यक्त किया।
कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में नागपुर प्रांतीय सभा के अध्यक्ष मनोज लोहारिया, रमेश बाकलीवाल, अभिषेक जैन, राकेश जैन सहित समाज के अनेक सहयोगी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सकल दिगंबर जैन समाज ने दीक्षा लेने वाले भैयाओं के उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन एवं मोक्षमार्ग की साधना के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.