-पुष्य नक्षत्र में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर दिया जोर
दुर्ग। मोतीपारा स्थित शारदा टॉकीज के समीप माँ सत्ती एवं मोती महावीर मंदिर परिसर में सोमवार 5 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर स्वर्णप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित हुआ। दुर्ग मठ मंदिर संरक्षण समिति एवं मोती महावीर मंदिर न्यास समिति के संयुक्त तत्वावधान तथा डॉ. मानसी राहुल गुलाटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग नगर में पहली बार 73 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान दुर्ग मठ मंदिर समिति के संयोजक आचार्य डॉ. नीलेश शर्मा ने स्वर्णप्राशन औषधि के शोधन, निर्माण एवं उपयोग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। वहीं डॉ. मानसी राहुल गुलाटी ने जन्म से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके माध्यम से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की उपयोगिता के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी।
माँ सत्ती एवं मोती महावीर मंदिर के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्णप्राशन जैसी पारंपरिक औषधीय पद्धतियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए अभिभावकों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता आवश्यक है।
कार्यक्रम में दुर्ग मठ मंदिर संरक्षण समिति के अध्यक्ष मंगल गुप्ता, सदस्य सुनील शर्मा, रघुनंदन उजाला, दिलीप गुप्ता, सुदीप सनातनी, माँ सत्ती एवं मोती महावीर मंदिर के कोषाध्यक्ष मनोज ताम्रकार, सदस्य आनंद यादव, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राकेश तिवारी, विद्याभारती विभाग समन्वयक हरिश्चंद्र साहू, ग्राम भारती जिला समन्वयक शत्रुहन देवांगन, सहयोगी डॉ. नितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.