दुर्ग-भिलाई

लीज नवीनीकरण की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने की मांग

555051020260630461001942931.jpg

-स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बीएसपी मुख्य डायरेक्टर इंचार्ज को सौंपा पत्र
भिलाई।
स्टील सिटी चैंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई ने भिलाई इस्पात संयंत्र में लीज नवीनीकरण से संबंधित व्यापारियों एवं सामाजिक, धार्मिक तथा शैक्षणिक संस्थाओं की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने की मांग की है। इस संबंध में चैंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य डायरेक्टर इंचार्ज को पत्र प्रेषित किया है। पत्र मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं के माध्यम से भेजा गया है।
पत्र में कहा गया है कि भारतीय इस्पात प्राधिकरण द्वारा 15 मई 2026 को जारी प्रपत्र तथा भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 3 अगस्त 2026 को जारी प्रपत्र में मौजूद विसंगतियों को दूर करते हुए नया स्पष्ट आदेश जारी किया जाना आवश्यक है, ताकि लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया में संबंधित व्यापारियों एवं संस्थाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
चैंबर ने मांग की है कि सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा विभागीय कार्यालय में लीज नवीनीकरण के संबंध में प्रस्तुत किए गए आवेदनों पर उन्हें वास्तविक एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से प्रत्येक आवेदक को यह बताया जाए कि लीज नवीनीकरण के लिए उसे कितनी राशि जमा करनी है, जिससे वे समय रहते आवश्यक राशि की व्यवस्था कर सकें।
ज्ञानचंद जैन ने पत्र में उल्लेख किया है कि लीज नवीनीकरण के लिए एक वर्ष की समय सीमा निर्धारित की गई है। चैंबर का कहना है कि समय सीमा समाप्त होने का इंतजार करने के बजाय संबंधित विभागीय अधिकारी समय पूर्व सभी लंबित समस्याओं का निराकरण करें, ताकि व्यापारी, संस्थाएं एवं अन्य संबंधित पक्ष निर्धारित अवधि के भीतर अपनी दुकानों एवं संस्थाओं का लीज नवीनीकरण पूरा करा सकें।
चैंबर ने यह भी मांग की है कि इस कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों की एक अधिकार-संपन्न टीम गठित की जाए, जो लीज नवीनीकरण से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण कर सके। चैंबर का कहना है कि यदि मामलों के निराकरण के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो विभागीय स्तर पर होने वाली देरी के कारण लीज नवीनीकरण के प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित होते रहेंगे।
पत्र में बताया गया कि चैंबर द्वारा जून माह में भी मुख्य डायरेक्टर इंचार्ज एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया था। साथ ही भारतीय इस्पात प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा भिलाई इस्पात संयंत्र को पंजीकृत डाक के माध्यम से भी पत्र प्रेषित कर इन समस्याओं का समय पूर्व एवं सम्मानजनक समाधान करने का आग्रह किया गया था। चैंबर के अनुसार, अब तक उनके पत्रों के संबंध में विभागीय कार्यालय से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
चैंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने पुनः पत्र के माध्यम से बीएसपी प्रबंधन से मामले को गंभीरता से लेते हुए लीज नवीनीकरण से संबंधित सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने तथा संबंधित आवेदकों को देय राशि की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.