दुर्ग-भिलाई

धनोरा में दूध विक्रेता से सोने का लॉकेट झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

483041020261426091001990316.jpg

-वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और करीब 18 हजार रुपए कीमत का सोने का लॉकेट बरामद
दुर्ग।
थाना पदमनाभपुर क्षेत्र के धनोरा में दूध बांटकर लौट रहे 60 वर्षीय व्यक्ति के गले से सोने का लॉकेट झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया सोने का लॉकेट तथा वारदात में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को प्रार्थी बीर सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी गोवर्धन चौक नेवई, थाना नेवई, जिला दुर्ग ने थाना पदमनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से धनोरा क्षेत्र में दूध बांटने आए थे। दूध वितरण के बाद वापस घर लौटते समय द मार्क होटल, धनोरा के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से मिले। इनमें से एक व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने का बहाना किया। कुछ दूरी आगे जाने के बाद पीछे बैठे व्यक्ति ने उनके गले में पहना सोने का लॉकेट झपट लिया और दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 613/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटना से जुड़े उपलब्ध सुरागों के आधार पर संदेही राहुल सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में राहुल सोनी ने अपने सहयोगी रोहित उर्फ रोहन नागेश के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 हजार रुपए कीमत का सोने का एक लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BW 7730 बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक वारदात का तरीका
आरोपियों ने मोटरसाइकिल से घूमते हुए प्रार्थी को रास्ते में रोका। एक आरोपी ने प्रार्थी की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने का बहाना किया और मौका मिलते ही उसके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सोनी (45), निवासी गंजपारा, उत्कल कॉलोनी, दुर्ग तथा रोहित उर्फ रोहन नागेश (27), निवासी गंजपारा, उत्कल कॉलोनी, दुर्ग शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना पदमनाभपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना पदमनाभपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने आभूषण एवं कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 को सूचना दें। पुलिस के अनुसार अपराध की सूचना समय पर मिलने से आरोपियों की पहचान और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई में मदद मिलती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.