होम / छत्तीसगढ़ / जनसेवा को समर्पित रहा भाजयुमो जिला महामंत्री आयुष शर्मा का जन्मदिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से लिया आशीर्वाद, वृद्धजनों को कराया भोजन, युवाओं के साथ किया पौधारोपण
छत्तीसगढ़
साजा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आयुष शर्मा का जन्मदिन इस बार तामझाम से दूर सामाजिक सरोकार और जनसेवा के कार्यों के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर आयुष शर्मा ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, जरूरतमंदों को भोजन कराया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।
जन्मदिन के अवसर पर आयुष शर्मा भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों एवं समर्थकों के साथ कवर्धा स्थित उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समर्थकों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि आयुष शर्मा ने जन्मदिन के अवसर पर किसी प्रकार के तामझाम से दूर रहकर विद्या आश्रम पहुंचकर वहां निवास करने वाले वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही बुजुर्गों को भोजन भी कराया गया।
आयुष शर्मा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा के लिए समर्पित करना प्रशंसनीय पहल है। युवा वर्ग को अनावश्यक तामझाम से दूर रहकर समाजहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
आयुष शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और उनकी सेवा ही सच्चे अर्थों में सेवा एवं धर्म है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर वृद्धजनों के बीच समय बिताकर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिली। समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत होता है।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्य को लेकर चलाए जा रहे जनसेवा अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यकर्ताओं ने तालाब किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान पौधे के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नीरंतर जिम्मेदारी है।
इससे पहले साजा के कइहा तालाब स्थित शिव मंदिर के समीप भी आयुष शर्मा ने युवा मोर्चा के साथियों के साथ पौधारोपण किया। इसके बाद साजा विश्रामगृह में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया, जहां विधायक ईश्वर साहू की मौजूदगी में केक काटकर आयुष शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर साजा जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, नवीन साहू संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश साहू, मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, पूर्व अध्यक्ष बल्लू साहू, बिशरूराम साहू, विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू, नारद देवांगन, ज्वाला सिंह राजपूत, चंद्रभान सिंह ठाकुर, राजू शर्मा, अजय साहू, धर्मचंद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सनत साहू, राहुल दुबे, संजू नेगी, हेमंत साहू, रजवन यादव, भुनेश्वर लोधी, पंकज राजपूत, कमल राजपूत, पार्थ शर्मा सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने आयुष शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.