ब्रेकिंग

वार्ड 25 में बनेगा शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, हमर क्लीनिक का भूमिपूजन

518041020260737271001988659.jpg

-पार्षद मनीष यादव के लगातार प्रयासों का परिणाम, सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन
रिसाली।
वार्ड क्रमांक 25, आशीष नगर पश्चिम में क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सड़क नंबर 04 में 22 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक) के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया।
नवीन हमर क्लीनिक के निर्माण से वार्ड सहित आसपास के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए लोगों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर स्थित अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
वार्ड पार्षद मनीष यादव द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर लगातार प्रयास एवं पत्राचार किया जा रहा था। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप वार्ड में हमर क्लीनिक भवन निर्माण की स्वीकृति मिली और अब निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र सहित दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है। स्वास्थ्य सुविधाएं हर घर तक पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का हिस्सा है। हमर क्लीनिक जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लीनिक शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सरकार का संकल्प हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना और प्रत्येक परिवार के लिए स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गली तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। हमर क्लीनिक के माध्यम से वार्डवासियों को घर के नजदीक ही मुफ्त एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि रिसाली क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में क्षेत्र को और बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
वार्ड पार्षद मनीष यादव ने कहा कि वार्ड क्रमांक 25 के नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में ही स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध हो। सांसद विजय बघेल एवं विधायक ललित चंद्राकर के सहयोग से यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए वार्डवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमर क्लीनिक के निर्माण से विशेष रूप से माताओं, बहनों और बुजुर्गों को काफी सुविधा मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एकनाथ साहू, अनुपम साहू, राजू जंघेल, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, पार्षद मनीष यादव, वीर सिंह साहू, एस.एल. मिर्चे, अविनाश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू, डॉ. संस्कृति वर्मा, भूपेंद्र बाबी दास, डीलेश साहू, प्रमोद कोसरे, परमेश्वर महिलांग, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, पार्षद माया यादव, मोगरा देशमुख, सुनीता कोसरे, तेजस्वी सोनवानी, करुणा श्रीवास, चंद्रकली चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.