दुर्ग

लगातार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त: टिकेश्वरी देशमुख

943250920261606361001948599.jpg

अंडा। लगातार हो रही वर्षा से तांदुला एवं शिवनाथ नदी के आसपास बसे ग्रामों एवं क्षेत्र के इट भट्टो एवं बेड़ियों आसपास क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सभापति टिकेश्वरी लाल देशमुख ने निरीक्षण के दौरान कहा कि लगातार बारिश से गांव के कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जनता के बीच पहुंचकर उनके रख रखाव स्वास्थ्य की सुविधा आदि विषय पर चर्चा की। चर्चा दौरान उन्होंने सलाह दिया कि ग्राम पंचायत द्वारा की गई उचित व्यवस्था के तहत वह अपने सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाये साथ ही अपने स्वास्थ्य के ध्यान रखें क्योंकि लगातार बारिश हो रही है जिससे घरों में पानी घुस गए हैं कई घर प्रभावित हुए हैं और साथ ही साथ जान माल की नुकसान होने की संभावनाओं को ध्यान रखते हुए उचित सलाह दिए हैं । निरीक्षण के दौरान ग्राम भरदा के भाटापारा में हुए लगभग 50 प्रभावित घरों में जाकर प्रभावितों से बात की । देशमुख ने जिला प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कर उचित व्यवस्था एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया । इस दौरान साथ में सरपंच सुनीता भारतीय, पूर्व सरपंच जयप्रकाश भारतीय, पंच निर्मल देशमुख ,सुमेंद्र निषाद श्रवण देशमुख भोमराज , शेखर यादव, ग्राम कोटवार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.