ब्रेकिंग

मूसलाधार बारिश के बीच दक्षिण कौसल गणेश उत्सव समिति ने दी बप्पा को विदाई

637250920261608291001948616.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। श्री दक्षिण कौसल गणेश उत्सव समिति द्वारा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पद्मनाभपुर स्थित भव्य रामेश्वर धाम पंडाल में गणपति बप्पा का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान 51 पंडितों के मंगलमय मंत्रोच्चारण और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्याम बैंड जबलपुर की मनमोहक धुनों के बीच श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।
मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में उपस्थित रहे और भगवान गणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंत्रोच्चारण और बैंड की भक्तिमय धुनों से पूरा वातावरण गणेशमय हो गया।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ बप्पा को विदाई दी। श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों ने विश्वास जताया कि भगवान गणेश अगले वर्ष पुनः पधारेंगे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करेंगे।
समिति की ओर से यह जानकारी राजेश शर्मा ने दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.