
भिलाई। सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “अभिव्यक्ति की उड़ान” का आयोजन 27 सितंबर रविवार को शाम 4 बजे से महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर एवं धमतरी के लगभग 15 विद्यालयों के विशेष बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले बच्चे, जिनमें दृष्टिबाधित, मूक-बधिर तथा अन्य दिव्यांगता वाले बच्चे शामिल हैं, अपनी प्रतिभा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत करेंगे। फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विशेष बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सम्मान, समान अवसर और समावेश की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि प्रत्येक बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा होती है और उचित अवसर मिलने पर वह उसे पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकता है। कार्यक्रम में सहभागी सभी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालयों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों, सहयोगी संस्थाओं एवं सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर इन विशेष बच्चों की हौसला अफजाई करने विभिन्न क्षेत्रों से अतिविशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.