दुर्ग-भिलाई

पद्मनाभपुर पंडाल में ही होगा भव्य गणपति विसर्जन

665230920261547201001939120.jpg

-बद्रीनाथ धाम से पहुंचे महामंडलेश्वर गंगा भारती 

Image after paragraph


दुर्ग । श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति पद्मनाभपुर स्थित रामेश्वरम धाम पंडाल में इस वर्ष गणपति महोत्सव के तहत भव्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। पंडाल में विराजे गणराज के प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु निःशुल्क दर्शन कर रहे हैं।
समिति के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 1 बजे से पंडाल परिसर में महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे मिनिस्टेडियम, पद्मनाभपुर में प्रसिद्ध श्याम बैंड, जबलपुर की प्रस्तुति के बीच गणपति विसर्जन किया जाएगा। समिति ने बताया कि गणपति प्रतिमा का विसर्जन पंडाल के पास ही किया जाएगा।
समिति अध्यक्ष सजीव श्रीवास्तव एवं पूर्व पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ समिति द्वारा सामाजिक जागरूकता के कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है। पंडाल में लोगों को नशामुक्ति और साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा पौधों का वितरण और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य भी समिति की गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं।
समिति का कहना है कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़कर आयोजन को जनजागरूकता का माध्यम बनाने का प्रयास किया गया । पंडाल मे बद्रीनाथ धाम से पहुंचे 130 वर्षीय महामंडलेश्वर गंगा भारती, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, सरोज पांडेय, ताम्रध्वज साहू, महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, पद्मश्री शबा अंजुम शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.