ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान -अमृत सरोवरों में गूंजेगा स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से संवरेगा गांवों का जल-सरोवर

707230920261551301001939133.jpg

- ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले  अभियान में अमृत सरोवर स्थलों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
दुर्ग
।  स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने, जलस्रोतों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर स्वच्छता, सामूहिक श्रमदान, जल संरक्षण, पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान का मुख्य विषय “स्वच्छता में जनभागीदारी, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ बजरंग कुमार दुबे के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अमृत सरोवरों को स्वच्छ, सुंदर और उपयोगी सामुदायिक स्थलों के रूप में विकसित करने के साथ इनके नियमित रखरखाव पर भी जोर दिया जाएगा।
अभियान के दौरान अमृत सरोवरों के साथ उनके आसपास के क्षेत्रों, पहुंच मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। जल निकायों के पुनर्जीवन और संरक्षण से जुड़ी जनभागीदारी आधारित गतिविधियां भी आयोजित होंगी। इसके माध्यम से ग्रामीणों में अपने गांव के जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना को मजबूत किया जाएगा।
-‘एक पेड़ मां के नाम’ से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्वच्छ किए गए अमृत सरोवर परिसरों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। जलस्रोतों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलस्रोतों की सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
-विद्यार्थी और युवा बनेंगे स्वच्छता के संदेशवाहक
‘स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता’ पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों और युवाओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
अभियान के तहत 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल आयोजित की जाएगी। जिले के अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां की जाएंगी। इसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 2 अक्टूबर, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में अभियान की गतिविधियों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, अमृत सरोवरों की नियमित स्वच्छता एवं रखरखाव तथा जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
अभियान का उद्देश्य अमृत सरोवरों को केवल जल संग्रहण के स्थल तक सीमित न रखते हुए उन्हें जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के स्थायी केंद्र के रूप में विकसित करना है। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से इन जलस्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और नियमित रखरखाव को निरंतर बनाए रखने की दिशा में भी ठोस पहल की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.