होम / दुर्ग-भिलाई / गणेश पंडालों में विधायक ललित चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना
दुर्ग-भिलाई
-वरिष्ठजनों का किया सम्मान, कहा- समाज की नींव और अनुभव की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठजन
रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने समिति के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया।
विधायक चंद्राकर वार्ड क्रमांक 28 शक्ति विहार, वीआईपी नगर स्थित प्रज्ञा जन कल्याण समिति तथा इस्पात नगर, रिसाली स्थित श्री गणेश मां दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभता के प्रतीक हैं। गणपति बप्पा की भक्ति और श्रद्धा से सजा यह पावन वातावरण सभी को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने समिति के वरिष्ठजनों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की नींव और अनुभव की अमूल्य धरोहर हैं। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से समाज एवं संगठन को मजबूती मिलती है। गणपति बप्पा के पावन दरबार में वरिष्ठजनों का सम्मान करना उनके लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद डॉ. सीमा साहू, डॉ. सुनील साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु पाठक, रामसेवक साहू, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.