होम / दुर्ग-भिलाई / ग्राम महमरा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
दुर्ग-भिलाई
-दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा- खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम
दुर्ग ग्रामीण। ग्राम महमरा में यंग स्टार कबड्डी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। प्रतियोगिता में अंचल की ख्याति प्राप्त कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय राजेश साहू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके पश्चात हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल है, जो शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक एकाग्रता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच नर्मदा ठाकुर, उपसरपंच केवल निषाद, भाजपा नेता शिव निषाद, पंच हृदय निषाद, लालेसरी ठाकुर, उषा निषाद, तेमेस्वरी निषाद, खेमलाल साहू, फगवा निषाद, सिरोतन साहू, निक्की साहू, हनिस नेताम, लक्की निषाद, राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.