
दुर्ग। मेरा युवा भारत, जिला दुर्ग के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों को पौधा भेंट कर किया गया। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर नशा मुक्त भारत के लिए चलाए जा रहे 100 सप्ताह के विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शंकर प्रसाद एवं मेरा युवा भारत, दुर्ग के अधिकारी श्री क्षितिज की गरिमामय उपस्थिति रही। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
छात्रों ने नशामुक्ति विषय पर स्लोगन लेखन, भाषण, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक एवं सेमिनार के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, दुर्ग द्वारा विद्यार्थियों को मेरा युवा भारत पोर्टल के उद्देश्यों, युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों तथा VBYLD (विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग) के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका एवं नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.