होम / दुर्ग-भिलाई / पुलगांव थाना प्रभारी का हुआ सम्मान, मिला सुरक्षा का आश्वासन
दुर्ग-भिलाई
अंडा। पुलगांव में लंबे समय से अवैध शराब गांजा की बिक्री हो रही थी जिससे वार्ड वासी काफी परेशान थे। असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन गली मोहल्ले मोहल्ले में मारपीट अड्ढे बाजी गुंडागर्दी आम बात हो गई थी। वार्ड के रज्जू दुबे ने बतलाया कि वार्ड मे सूखा नशा की चपेट में आ रहा था, नशीली टैबलेट गाँजा स्कूली बच्चों तक पहुंचने लगे थे जो काफी चिंता का विषय था। दुबे ने बतलाया कि वार्ड वासियों ने थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू से मिलकर वार्ड की समस्या से अवगत कराया । थाना प्रभारी संधू ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए, लगातार संघन जांच शराब, गांजा बेचने वाले एवं टैबलेट बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई किया गया। बाहर से आकर रह रहे किराएदारों से भी पूछताछ की गई और रात में गश्त के दौरानआसमाजिक तत्वों के द्वारा अड्डे बाजी को रोका गया। संधु जी के मार्गदर्शन मे पुलगांव थाना द्वारा लगातार कार्रवाई करने पर अभी अवैध शराब गाँजा की बिक्री में कमी एवं अपराध में कमी आई है। इस पुनीत कार्य के लिए वार्ड वासियों ने थाना प्रभारी संधू जी का साल एवं श्रीफल भेंट कर आभार प्रगट किये। संधू जी द्वारा गणेश पंडाल में लगातार निगरानी रखने एवं गणेश विसर्जन के समय अतिरिक्त पुलिस बल भेजनें एवं शांतिपूर्ण विसर्जन कराने का आश्वासन दिया गया। उक्त अवसर पऱ वार्ड के दिनेश यादव, ऋषब दुबे,मोनू साहू, पवन साहू, संदीप निषाद, चितरंजन, उमाशंकर, एवं गणेश समिति के सदस्य वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.