दुर्ग-भिलाई

सहकारी बैंक मुख्यालय में जले 501 ‘आशीर्वाद के दीये’

77518092026135217whatsappimage2026-09-18at7.19.39pm.jpeg

-प्रीतपाल बेलचंदन की उपस्थिति में हुआ दीपोत्सव, दुर्ग-बालोद-बेमेतरा की 402 समितियों और 75 शाखाओं में भी मनाया गया उत्सव

Image after paragraph


दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रधान कार्यालय परिसर दुर्ग में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 7 बजे बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की उपस्थिति में 501 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा लड्डू बांटकर खुशियां मनाईं।
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बैंक मुख्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारत के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी सार्वजनिक जीवन की यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुई और वर्ष 2014 से वे लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा कर रहे हैं।
बेलचंदन के आग्रह पर दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों की सभी 402 सेवा सहकारी समितियों तथा 75 बैंक शाखाओं में भी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं दी गईं।
बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने के लिए सभी एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को समर्पित है।
कार्यक्रम में एस.पी. अग्रवाल अधिवक्ता, बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, एस.के. निवसरकर, कुसुम ठाकुर, के.के. नायक, रोहित वर्मा, धीरेन्द्र देवांगन, एस.पी. वाहने, ए.एस. खान, युवराज चंद्राकर, चंद्रशेखर मानिकपुरी, पुष्पा चंद्राकर, पूर्णिमा साहू, विनीत वर्मा, रोहित यादव, विजय वर्मा, कमल वर्मा सहित प्रधान कार्यालय एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.