दुर्ग-भिलाई

‘पठनवीर’ बनने गणित, तर्क और गणना में अपनी मेधा दिखाई बच्चों ने

872130920261240501001891016.jpg

-310 स्कूलों की रही भागीदारी, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए डाइट की तैयारी बैठक 16 सितंबर को 

Image after paragraph

 

भिलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) अछोटी, दुर्ग की ओर से दुर्ग जिले के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में ‘पठनवीर’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। स्कूल, संकुल और जोन स्तर के बाद 9 सितंबर को पाटन, धमधा तथा दुर्ग (शहर एवं ग्रामीण) विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई।
डाइट प्राचार्य पी. सी. मरकले ने जानकारी दी कि ब्लॉक स्तर पर इस शैक्षिक ‘पठनवीर’प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब अगला चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता का होगा। इस संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति तैयार करने के लिए 16 सितंबर को डाइट में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एवं बीआरसी (बीआरसी) शामिल होंगे। जिला स्तरीय आयोजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए संयुक्त संचालक (शिक्षा, दुर्ग) के साथ-साथ पूर्व शिक्षा अधिकारियों व शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है।
-310 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की रही उत्साहजनक भागीदारी
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि डाइट द्वारा आयोजित पठनवीर शैक्षिक प्रतियोगिता 2026 छात्र-छात्राओं के लिए कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण और रोचक साबित हो रही है। इसमें क्विज टाइम, वेग पठन, मैथ्स मैजिक, तर्क पहेली और वेग गणना जैसी विविध विधाओं में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चों के इस उत्साह को देखकर शिक्षकों भी संतुष्ट है।
प्रतियोगिता में धमधा विकासखंड के 93, पाटन विकासखंड के 96, दुर्ग ग्रामीण के 84 और दुर्ग शहर के 37 मिडिल स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रकार दुर्ग जिले के तीनों ब्लॉकों के कुल 310 विद्यालयों से विद्यार्थियों ने प्राथमिक (स्कूल) स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
-मूलभूत दक्षताओं को शत-प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य
सत्येंद्र शर्मा ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं माननीय शिक्षा मंत्री महोदय के निर्देशों के अनुसार, सभी बच्चों को शत-प्रतिशत मूलभूत दक्षताओं में निपुण बनाना मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत बच्चों को धाराप्रवाह पढ़ना-लिखना, बोलना-सुनना, गणितीय संक्रियाओं (जोड़, घटाव, गुणा, भाग) में दक्ष होना और कम से कम 25 तक पहाड़ा आना अनिवार्य है।
शासन के इन निर्देशों के परिपालन में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयां अपने-अपने स्तर पर पूरी निष्ठा से जुटी हुई हैं। प्राचार्य महोदय के आदेशानुसार डाइट के सभी संकाय सदस्य अपने-अपने प्रभार वाले ब्लॉकों का निरंतर शैक्षिक अवलोकन कर रहे हैं और सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर संबंधित विषय-शिक्षकों को आवश्यक इनपुट्स और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.