दुर्ग-भिलाई

बारिश में जनता के बीच पहुंचे अरुण वोरा, जलभराव पर अफसरों को किया अलर्ट

225110920261703051001882860.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। तेज बारिश के बीच देर रात वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने दुर्ग शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव और आम जनता की परेशानियों को देखते हुए वोरा ने मौके से ही अधिकारियों से संपर्क कर प्रशासनिक अमले को तत्काल सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
अरुण वोरा ने शंकर नगर, शक्ति नगर, अग्रसेन चौक तथा पद्मनाभपुर LIC ऑफिस लाइन सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने जलभराव, नालियों की सफाई, पानी निकासी, सड़कों की स्थिति और बारिश के दौरान नागरिकों को हो रही परेशानियों को मौके पर देखा।
वोरा ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि तेज बारिश के समय जनता को अपने हाल पर नहीं छोड़ा जा सकता। जहां भी पानी भरने की शिकायत मिले, वहां निगम का अमला बिना समय गंवाए पहुंचे और तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान केवल दफ्तरों में बैठकर हालात की समीक्षा करने से काम नहीं चलेगा, अधिकारियों को मैदान में उतरकर जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। शहर की जनता को जलभराव, गंदगी और अव्यवस्थाओं के कारण परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
वोरा ने कहा कि शहर में जहां भी नाली जाम, जलभराव या सड़क पर पानी जमा होने की समस्या सामने आए, वहां तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। जनता की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देर रात बारिश के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर वोरा ने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं पानी निकासी की व्यवस्था करने को कहा।
इस दौरान राजकुमार पाली, मोहम्मद सफी (गोलू), राहुल अग्रवाल, सुधीर चंदेल एवं अमित गौतम भी उनके साथ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.