होम / दुर्ग-भिलाई / छात्राओं के स्वास्थ्य एवं हितार्थ सेवाओं के लिए दिलीप ठाकुर एवं सीताराम ठाकुर सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संचालित विज्ञान विकास केंद्र एवं कन्या छात्रावास परिसर दुर्ग में निवासरत छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं उनके हितार्थ विभिन्न कार्यों में विगत कई वर्षों से नियमित रूप से सक्रिय योगदान देने के लिए ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर को सम्मानित किया गया।
कार्यालय कलेक्टर दुर्ग में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास द्वारा दोनों को उनके निरंतर सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कल्याण से जुड़े कार्यों में उनके योगदान की सराहना की गई।
उल्लेखनीय है कि सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर इससे पूर्व केंद्रीय जेल प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी उनके सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हो चुके हैं। विशेष रूप से उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भी सम्मान प्राप्त हो चुका है।
सम्मान मिलने पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सदस्यों, सत्यम शिवम सुंदरम समिति, जीवनदीप समिति, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने सीताराम ठाकुर एवं दिलीप ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.