होम / दुर्ग-भिलाई / चंडी मंदिर में भव्य मंडपम निर्माण का मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण
दुर्ग-भिलाई
-निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने दिए निर्देश
.jpeg)
दुर्ग। शहर में नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का आज सुबह कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निरीक्षण किये। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं इंजीनियरों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्राचीन माँ कुंडस्वरूपा चंडी मंदिर पहुंचकर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चंडी मंदिर दुर्ग की आस्था, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकता है।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन भव्य मंडपम के कार्य की प्रगति का जायजा लिये। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, मजबूती और व्यवस्थित स्वरूप को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि माँ चंडी मंदिर का गौरवशाली एवं प्राचीन स्वरूप सुरक्षित रहे और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें। धार्मिक स्थलों के विकास के साथ उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
-हनुमान मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भी लिया जायजा
इसी क्रम में मंत्री गजेन्द्र यादव ने दीपक नगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्माण कार्य का भी निरीक्षण किये। उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा मंदिर समिति के सदस्यों से प्रस्तावित व्यवस्थाओं और आगामी कार्यों के संबंध में चर्चा किये।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए इनके विकास कार्यों में गुणवत्ता, मजबूती और सुव्यवस्थित निर्माण का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि दुर्ग में विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा और मौके पर निरीक्षण का उद्देश्य यही है कि जनता के लिए किए जा रहे प्रत्येक कार्य का लाभ समय पर और बेहतर रूप में लोगों तक पहुंचे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.