छत्तीसगढ़

क्विज से दिल्ली तक पहुंचेगा दुर्ग का युवा टैलेंट, 23,248 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

94808092026125652whatsappimage2026-09-08at6.21.55pm.jpeg

- 30 सितंबर तक ‘विकसित भारत क्विज’ में मौका
- जिला पंचायत सीईओ ने स्कूल-कॉलेज, आईटीआई, एनएसएस, एनसीसी और युवा संगठनों को अधिकतम भागीदारी के दिए निर्देश
दुर्ग।
‘माई भारत-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ में दुर्ग जिले के युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मौका मिलेगा। जिले में 23,248 युवाओं के पंजीयन एवं ऑनलाइन क्विज में सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। ‘विकसित भारत क्विज’ में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन वर्ष 1995 से प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया जाता है। देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाने वाले इस आयोजन को वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के रूप में पुनर्गठित किया गया।
इसी क्रम में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना तथा उनमें नेतृत्व, नवाचार और रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देना है।
-22 भाषाओं में क्विज, ज्ञान के साथ मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
‘माई भारत’ पोर्टल पर आयोजित विकसित भारत क्विज 22 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें भारत, भारतीय विरासत, देश की उपलब्धियों, विकास यात्रा तथा ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़े विषयों पर युवाओं के सामान्य ज्ञान एवं समझ का परीक्षण किया जाएगा। क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
-पांच चरणों से होकर दिल्ली तक पहुंचेगा सफर
विकसित भारत चैलेंज ट्रेक तहत युवाओं का चयन पांच चरणों में होगा। पहला चरण ऑनलाइन क्विज का है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद 5 से 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन निबंध लेखन, 10 से 16 नवंबर तक जिला चौंपियनशिप, 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय वीबीवाईएलडी और अंत में 10 से 12 जनवरी 2027 तक नेशनल डायलॉग प्रस्तावित है।
निबंध एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से युवा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े अपने विचार, विजन, नवाचार और समाधान प्रस्तुत करेंगे। जिला एवं राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।
-राष्ट्रीय मंच पर रख सकेंगे अपना विजन
नेशनल डायलॉग इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित युवाओं को विकसित भारत से जुड़े अपने विचार एवं सुझाव राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को राष्ट्र निर्माण और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का मंच मिलेगा।
-स्कूल-कॉलेज से लेकर आईटीआई तक चलेगा अभियान
बैठक में जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, दुर्ग के प्रतिनिधि क्षितिज ने पंजीयन एवं क्विज की प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उच्च शिक्षा के जिला नोडल अधिकारी, विश्वविद्यालयों एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, महाविद्यालयों के प्राचार्य तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाध्यापकों को युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आईटीआई, पॉलीटेक्निक, जनपद पंचायतों, एएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, जिला रोजगार कार्यालय, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जनसंपर्क विभाग एवं आईआईटी भिलाई के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। श्री दुबे ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, ज्ञान, विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने संबंधित संस्थाओं से विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक पात्र युवाओं का पंजीयन और क्विज में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, दुर्ग ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं से विकसित भारत क्विज में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.