ब्रेकिंग

श्री बलराम कृषि उत्पाद एवं विपणन सहकारी सोसायटी में हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान बलराम जयंती

117020920260746581001834740.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भगवान श्री बलराम जयंती एवं हलषष्ठी के पावन अवसर पर श्री बलराम कृषि उत्पाद एवं विपणन सहकारी सोसायटी मर्यादित, दुर्ग में भगवान श्री बलराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भगवान श्री बलराम से किसानों, श्रमिकों और अन्नदाताओं की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने भगवान श्री बलराम जी को शक्ति, पराक्रम, परिश्रम और कृषि संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज हम सभी किसानों के आराध्य भगवान श्री बलराम जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। भगवान बलराम जी के आशीर्वाद से देश और प्रदेश में किसानों की मेहनत सफल हो तथा कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो, यही उनकी कामना है।

Image after paragraph

उन्होंने कहा कि भगवान श्री बलराम जी का हल कृषि और अन्न उत्पादन के महत्व का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में किसान और कृषि को विशेष सम्मान प्राप्त है। आज आवश्यकता है कि हम भगवान श्री बलराम जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए परिश्रम, अनुशासन, सत्य और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव और समरसता को मजबूत करें।
कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी आर.के. धुर्वे, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी, रमाकांत द्विवेदी, ज्ञानचंद जैन, कमल नारायण वर्मा, लेखूदास, डी.एस. ठाकुर, योगेंद्र दिल्लीबार, छत्रपाल सिंह चंद्राकर, राजेंद्र यादव, के.पी. बघेल, पंकज जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सोसायटी के सीईओ भांजदेव बेलचंदन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्री बलराम जी से किसानों एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.