ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ निराधार एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

57531082026133508whatsappimage2026-08-31at7.03.57pm.jpeg

-राजीव भवन से निकला मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
दुर्ग।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद सभा स्थल पर किए गए शुद्धिकरण हवन के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन दुर्ग से मार्च निकालकर इंदिरा गांधी प्रतिमा, इंदिरा मार्केट होते हुए पुनः राजीव भवन दुर्ग पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि हल्द्वानी की घटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ही एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास है। भाजपा द्वारा किए गए शुद्धिकरण कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी को निशाना बनाया जाना ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत को चरितार्थ करता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज यह एफआईआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले को तोड़ने वाली नहीं, बल्कि संघर्ष को और मजबूत करने वाली है।
दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी लगातार देश के वंचित, गरीब, किसान, मजदूर और दलित वर्गों की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई कर रही है।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी। जब तक मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान के वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और  राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज निराधार एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
इस दौरान कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, रायसिंह धीकोला, संजय कोहले, आनंद ताम्रकर, सुनीत घोष, शमशीर कुरैशी, अय्यूब खान, विशाल देशमुख, रिवेंद्र यादव, प्रकाश ठाकुर, जामवंत गजपाल, संतलाल बंजारे, रविकांत ताम्रकर, लक्ष्मी साहू, करीम खान, पालेश्वर ठाकुर, राजेश मानिकपुरी, कमलेश साहू, उमेश साहू, देवेंद्र देशमुख, श्रीकांत वर्मा, अरुण साहू, रविन्द्र सिन्हा, राजेश साहू, जितेंद्र वर्मा, देवराज चतुर्वेदी, भारत भूषण सोनवानी, सरोजनी चंद्राकर, सुनीता चन्नेवार, लोचन यादव, महेंद्र निषाद, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, रोहित यादव, अभिनव बघेल, रवि कोसरिया, धरम बर्रे, टनेन्द्र ठाकरे, नंदकुमार साहू, चंद्रभानु साहू, विनोद कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, यगेन्द्र दिल्लीवार, जगदीश मारकंडे, घनश्याम बंछोर, लेखराम साहू, खिलेंद्र साहू, विनोद देशमुख, नर्मदा देशमुख, सचिन पाटने, हिमांशु शर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.