होम / बड़ी ख़बरें / नगर सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
-15 किस्तों में रकम लेने के बाद नौकरी नहीं लगवाई, पैसे मांगने पर किया इंकार
दुर्ग। नगर सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नगर सेना के अधिकारी से अपनी पहचान होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थिया के पति को नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। इसके बाद अलग-अलग 15 किस्तों में कुल 6 लाख 30 हजार रुपये प्राप्त किए गए।
पुलिस के अनुसार ग्राम चंदखुरी निवासी किरण चंद्राकर ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जान-पहचान के आरोपी इसरार खान (44 वर्ष), निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग ने नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने की बात कहते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थिया के पति से अलग-अलग किस्तों में 6.30 लाख रुपये ले लिए।
रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई। जब प्रार्थिया ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसा लौटाने से इंकार कर दिया और गाली-गलौज भी की। शिकायत के आधार पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 756/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
-अधिकारी से पहचान का झांसा देकर ऐंठी रकम
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नगर सेना के अधिकारी से अपनी पहचान होने का विश्वास दिलाकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसी भरोसे में प्रार्थिया के पति से अलग-अलग 15 किस्तों में 6.30 लाख रुपये लिए गए। रकम लेने के बाद नौकरी नहीं लगाई गई और पैसे वापस मांगने पर टालमटोल की गई।
इस कार्रवाई में थाना पुलगांव प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक हेमेंद्र कुर्रे सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय अथवा निजी नौकरी में नियुक्ति दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को बिना सत्यापन के राशि न दें। नौकरी लगाने का दावा करने वाले व्यक्ति और उसके द्वारा किए जा रहे दावे की संबंधित विभाग से आवश्यक रूप से पुष्टि करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.