होम / बड़ी ख़बरें / Breaking: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर
बड़ी ख़बरें
-37 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे सवार, सभी को सुरक्षित टर्मिनल भवन पहुंचाया गया
बिलासपुर। दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) की शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया। घटना के समय विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।
लैंडिंग के दौरान विमान का टायर पंचर होने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एवं संबंधित व्यवस्थाएं सक्रिय की गईं। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को रनवे पर सुरक्षित उतारा गया तथा उन्हें सुरक्षित रूप से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की जानकारी नहीं है।
घटना के बाद विमान के संचालन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को कंपनी द्वारा रद्द कर दिया गया। फ्लाइट के रद्द होने से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विमान के टायर पंचर होने के कारणों तथा तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.