ब्रेकिंग

रक्षाबंधन पर कलेक्टोरेट परिसर में सजा बिहान की दीदियों का राखी स्टॉल

77227082026112123whatsappimage2026-08-27at4.49.02pm.jpeg

-स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हुनर को दिया बाजार, राखी बिक्री से हुई 6 से 8 हजार रुपए तक की आय

Image after paragraph


दुर्ग। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर, दुर्ग में बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा आकर्षक राखी स्टॉल लगाया गया। स्टॉल में महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार की गई रंग-बिरंगी, पारंपरिक एवं आकर्षक राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने स्टॉल में पहुंचकर राखियों की खरीदारी कर महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहित किया।
रिद्धि-सिद्धि स्व-सहायता समूह की सुमन साहू, ग्राम पुरई एवं अंजू साहू, ग्राम पंचायत भंसुली ने स्टॉल में स्वयं तैयार की गई राखियों की बिक्री की। रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखियों की अच्छी मांग रही, जिससे महिलाओं को लगभग 6 से 8 हजार रुपए तक की आय प्राप्त हुई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने हुनर और मेहनत से विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न अवसरों पर स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के साथ अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
-हुनर से बाजार तक पहुंच रही बिहान की दीदियां
बिहान के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। कलेक्टोरेट परिसर में लगाया गया राखी स्टॉल इसी पहल का उदाहरण रहा, जहां महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया।
महिलाओं ने बताया कि स्वयं तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने हुनर को पहचान दिलाने का अवसर मिल रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर लगा यह स्टॉल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बिहान की दीदियों की बढ़ती भागीदारी का प्रेरक उदाहरण बना।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.