दुर्ग-भिलाई

चिट्टा-हेरोइन प्रकरण में एंड-टू-एंड विवेचना से दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

52626082026134641whatsappimage2026-08-26at7.14.12pm.jpeg

दुर्ग। चिट्टा (हेरोइन) के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने 26 अगस्त को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास दो व्यक्ति चिट्टा (हेरोइन) जैसा मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और विकास यादव (27) तथा फयाज खोखर उर्फ सोहेल (26) को पकड़ा।
तलाशी के दौरान विकास यादव के कब्जे से 7,370 मिलीग्राम तथा फयाज खोखर उर्फ सोहेल के कब्जे से 7,000 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोइन) जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 14,370 मिलीग्राम (14.370 ग्राम) मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 48 हजार 300 रुपये बताई गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
-पूछताछ में सामने आए दो और नाम
प्रकरण की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, मेमोरेण्डम कथन, उपलब्ध साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर मामले में जुड़े दो अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस टीम ने 26 अगस्त को सिफतैन रजा (23) निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग तथा डारेन असरफी (25) निवासी तकियापारा, दुर्ग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों के मामले में शामिल होने की जानकारी सामने आने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सिफतैन रजा के कब्जे से एक Apple मोबाइल फोन तथा डारेन असरफी के कब्जे से एक Apple और एक Tecno कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया।
-चार आरोपी गिरफ्तार
इस कार्रवाई के बाद मामले में 22 अगस्त को गिरफ्तार विकास यादव और फयाज खोखर उर्फ सोहेल तथा 26 अगस्त को गिरफ्तार सिफतैन रजा और डारेन असरफी सहित कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस की एंड-टू-एंड विवेचना में आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ अपने पास रखकर संभावित ग्राहकों की तलाश और अवैध बिक्री किए जाने की गतिविधि सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
-दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन या परिवहन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.