होम / दुर्ग-भिलाई / मछली मार्केट दुर्ग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। मछली व्यवसायी कल्याण संघ, मछली मार्केट दुर्ग द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम दुर्ग के प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग की शशि द्वारिका साहू तथा विशेष अतिथि के रूप में धीवर समाज दुर्ग के अध्यक्ष दासू धीवर उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि शशि द्वारिका साहू एवं विशेष अतिथि दासू धीवर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं आभार मछली व्यवसायी कल्याण संघ के अध्यक्ष कुशल थानसिंह मटियारा द्वारा किया गया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संघ के सदस्यों एवं व्यापारियों को आपसी एकता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भागीरथी मटियारा, टूमन मटियारा, भागवत सपहा, पूर्व एल्डरमैन जगमोहन धीवर, अप्पू मटियारा, किशोर मटियारा, दिलीप धीवर, करन धीवर, पीताम्बर धीवर, कृष्णा धीवर, किशन धीवर, अनिक चौधरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.