ब्रेकिंग

श्रमिक हितों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

24517082026133640whatsappimage2026-08-17at6.56.30pm.jpeg

-राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी ₹30 हजार करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन
दुर्ग।
राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30 हजार निर्धारित करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोतरी, योजना कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि, नगरीय निकाय कर्मचारियों के नवीन सेटअप एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने तथा नवीन श्रम संहिता में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय मजदूर संघ के निर्देशानुसार जिला भारतीय मजदूर संघ द्वारा विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राजेंद्र पार्क दुर्ग के सामने एकजुट होकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी एवं अखिल भारतीय महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित दिनेश पाण्डेय, हरिशंकर चतुर्वेदी, शरद दुबे, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शशिभूषण मोहंती, उमेश मिश्रा, शिवेद दुबे एवं प्रदीप पाल ने श्रमिकों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर अपने विचार रखे।
इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, इस्पात मजदूर कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, निर्माणी मजदूर संघ, खदान मजदूर संघ, मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों के महिला एवं पुरुष पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में विशेष रूप से प्लेसमेंट कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
रैली के दौरान श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कार्यकर्ताओं ने “बीएमएस जिंदाबाद” के नारे लगाए। कलेक्टर कार्यालय के सामने पुलिस व्यवस्था के बीच एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद जिला भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा ने रैली के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर वंश बहादुर सिंह, बी.एस. राजपूत, अशोक देवांगन, रामवृक्ष यादव, गोपाल सिन्हा, दुर्गेश गुप्ता, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, राजू बक्शी, वसुंधरा चैरे, प्रमीला देवांगन, विवेक रंगनाथ, गवेल, विशाल लकड़ा, कृष्ण कुमार, राम अवतार साहू, रोहित बंजारे, कृष्णा देशमुख, संतोष पाण्डेय, महेश वर्मा, अमित चंद्राकर, विकासचंद त्रिपाठी, दुर्गेश गायकवाड़, सुधीर रात्रे, अंजू साहू, चंद्रपाल हरमुख एवं अमित दास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.