होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग का राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में दबदबा, जीतेश यादव बने स्ट्रांगमैन ऑफ इंडिया
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। रायपुर में 6 से 9 अगस्त 2026 तक यूनाइटेड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दुर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दुर्ग के खिलाड़ियों ने कुल 4 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि सब-जूनियर वर्ग के जीतेश यादव द्वारा लगातार दूसरी बार स्ट्रांगमैन ऑफ इंडिया का खिताब हासिल करना रही।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 56 किलोग्राम वर्ग के सब-जूनियर वर्ग में जीतेश यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 62 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रभाष कुमार नेताम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी वर्ग में पूर्वज कुमार यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 69 किलोग्राम जूनियर वर्ग में ऋषभ यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में प्रिया सिंह ने जूनियर 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जीतेश यादव ने अपनी शानदार शक्ति और प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर स्ट्रांगमैन ऑफ इंडिया का खिताब हासिल किया। इससे पहले 12 से 14 जून 2026 तक महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन गोंदिया एवं यूनाइटेड पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेस्ट जोन पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी दुर्ग की टीम ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उस प्रतियोगिता में भी जीतेश यादव को स्ट्रांगमैन के खिताब से नवाजा गया था।
लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर दुर्ग के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।
टीम के मैनेजर दीपांशु साहू एवं कोच नरेंद्र सिंह पारकर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नरेंद्र पारकर, उदल कुमार वाल्मीकि (महासचिव, पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़), श्रीमती लता यादव, रश्मि मैडम, श्रीमती भारती चंद्राकर, पूजा यादव, हीना यादव, ज्ञानू चंदेल, अरविंद उके, मोहनदीप भैया, रवि श्रीवास्तव, अविनाश पारकर, ऋषि यादव, लक्ष्मण नागेश, चैतराम सिन्हा, मनसुख मटियारा, आकाश निर्मलकर, हर्ष सिंह राजपूत, कुनाल जैन, प्रदीप सोनी, स्वपनिल नामदेव, दीपांशु साहू, शिवम नेताम, अंकुश सहित अन्य खेलप्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता ने दुर्ग को पॉवर लिफ्टिंग के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.