होम / दुर्ग-भिलाई / प्रीतपाल बेलचंदन कांवड़ यात्रा पर रवाना, सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा धाम तक करेंगे पदयात्रा
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन 16 अगस्त 2026 को दुर्ग-भिलाई के कांवड़ियों के साथ पवित्र कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए। वे सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट से गंगाजल लेकर बाबा धाम के लिए करीब 105 से 110 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी करेंगे।
श्री बेलचंदन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मोक्ष बेलचंदन भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं। इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पार्षद रंग बहादुर सिंह, अजित चौधरी, मोंटो चौधरी सहित सैकड़ों श्रद्धालु भी यात्रा पर रवाना हुए।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर पैदल बाबा धाम पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर कांवड़ियों में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल है।
श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। कठिन पदयात्रा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का सौभाग्य प्राप्त करना उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव है।
दुर्ग-भिलाई से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यात्रा में शामिल होने से पूरे दल में उत्साह का माहौल है। कांवड़िए भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ बाबा धाम की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.