
दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले से रामभक्तों का जत्था बुधवार को अयोध्या धाम की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद, सफल और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रभु श्रीराम सभी के आराध्य हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई श्री रामलला तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह योजना सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था के संरक्षण को समर्पित है। अयोध्या धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी यात्रियों की यात्रा निर्विघ्न एवं मंगलमय होने की कामना की।
विधायक ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के साथ ही प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आस्था को सहेजने का भी कार्य कर रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन का अवसर मिलना गौरव की बात है।
रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। रेलवे स्टेशन पर मौजूद परिजनों और समर्थकों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, नगपुरा के पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.