ब्रेकिंग

टंकी मरोदा में गूंजा ‘भारत माता की जय’, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

400120820261107341001729843.jpg

दुर्ग। आजादी के अमृत महोत्सव एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल द्वारा टंकी मरोदा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मैत्री गार्डन चौक से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने किया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, स्कूली बच्चे और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा आजाद मार्केट चौक पहुंची।
यात्रा में स्कूली बच्चों की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में तिरंगा और सिर पर केसरिया पट्टी बांधे बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा का समापन आजाद मार्केट चौक स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है। चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे वीरों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है। इस यात्रा में स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक और महिलाओं से लेकर युवाओं तक सभी वर्गों की भागीदारी देश के प्रति उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखकर विश्वास होता है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, जयश्री राजपूत, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, निलेश अग्रवाल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, कार्यक्रम प्रभारी गिरेश साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिखा तिवारी, रिसाली निगम विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षदगण सहित मरोदा-पुरैना मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.