दुर्ग। साईनगर बघेरा क्षेत्र में हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र देवांगन और मृतक कैलाश देवांगन सगे भाई हैं। दोनों भाई मिलकर चॉइस सेंटर का संचालन करते थे।
बताया गया है कि पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों भाइयों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
हमले में कैलाश देवांगन को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस द्वारा घटना के कारणों, परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच करते हुए अग्रिम विवेचना की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.