दुर्ग

असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बढ़ाया मदद का हाथ

718120820260739371001728633.jpg

दुर्ग। फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर पंजीकृत संस्था है। संस्था की दुर्ग जिला स्तरीय समिति सेवानिवृत्त लोगों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है।
संस्था द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत विगत जुलाई माह में निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सहयोग किया गया। आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक-कापी, गणवेश, स्कूल वस्त्र तथा स्कूल फीस आदि उपलब्ध कराई गई।
इसी कड़ी में पूर्वोत्तर राज्य असम में आई अभूतपूर्व एवं विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने सहायता का निर्णय लिया। बाढ़ के कारण असम में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और अनेक लोगों के सामने जीवन-यापन का संकट उत्पन्न हो गया है।
फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की असम राज्य इकाई के आह्वान पर दुर्ग जिले के सदस्यों ने स्वैच्छिक सहयोग करते हुए असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। अल्प सूचना के बावजूद सदस्यों द्वारा 61,100 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित की गई, जिसे बुधवार को असम राज्य इकाई के बैंक खाते में भेज दिया गया।
जिला समिति के अध्यक्ष आर.पी. शर्मा ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी है और विषम परिस्थितियों में पीड़ितों के साथ खड़ा होना संगठन की प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.