अपराध

Breaking: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव झांसी में सड़क हादसे में घायल, हालत स्थिर, खतरे से बाहर

368290720261343471001654739.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग/झांसी। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किरण सिंह देव को शरीर में चोटें आई हैं। हालांकि चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। डॉक्टरों के अनुसार वे पूरी तरह होश में हैं, लगातार बातचीत कर रहे हैं और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उनकी चिकित्सकीय जांच एवं उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया। प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है तथा उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य कार्यों में लौटने की प्रार्थना की है।
भाजपा के सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों की सलाह के अनुरूप उनका उपचार जारी रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आगे की चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.