ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ भाजपा राज में स्मार्ट मीटर बना अभिशाप मीटर, जनता परेशान भाजपा नेता मौन  : धीरज बाकलीवाल

87028072026122334whatsappimage2026-05-20at5.55.10pm.jpeg

दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मीटर लगने के बाद बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है।
प्रदेशभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग गलत आ रही है और उपभोक्ताओं को बिना वजह ज्यादा बिल थमाया जा रहा है। कई घरों में पहले 500-600 रुपये का बिल आता था, अब वही 1500-2000 रुपये आ रहा है।
इस मनमानी के खिलाफ जनता में आक्रोश है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक की छत्तीसगढ़ स्मार्ट मीटर रीडिंग संघ ने भी प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। लोग कह रहे हैं कि सरकार कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
धीरज बाकलीवाल ने राज्य की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाला है। स्मार्ट मीटर अभिशाप मीटर बन गया है, पहले ही महंगाई से लोग परेशान हैं, ऊपर से मनमाना बिजली बिल थोपा जा रहा है। सरकार तुरंत इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए और बढ़े हुए बिलों को तत्काल वापस ले। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोका जाए। 
आज छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को याद कर रही है बिजली बिल हाफ योजना कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजना थी जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा था किन्तु आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बिजली बिल कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना को बन्द करके बिजली बिल दर में बढ़ोतरी कर दी है। छत्तीसगढ़ की जनता को बिजली के नाम पर दोहरी मार दे रही है। बाकलीवाल ने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे गए हैं उनके बिल तुरंत ठीक किए जाएं और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.