छत्तीसगढ़

इंटरनेट पर ‘तूफान’ बन गया PM मोदी का ये वीडियो, 24 घंटे में टूटे दुनिया के सारे रिकॉर्ड

905250720260853461001632557.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया वीडियो जारी कर देश के युवाओं (खासकर जेन-जी) और आम लोगों को धन्यवाद कहा है। प्रधानमंत्री ने यह वीडियो अपनी पिछली वीडियो पर देशवासियों से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद जारी किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री के गुरुवार को जारी किए गए वीडियो ने रिकॉर्ड बना दिया था।
वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा, “थैंक्स फ्रेंड्स, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मेरे वीडियो पर आपने जिस तरह प्रतिक्रियाएं दीं और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। धन्यवाद दोस्तों।”
वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “युवाओं का धन्यवाद, जिन्होंने कल मेरा वीडियो देखा और उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रात लगभग 11 बजे इस वीडियो को जारी किया।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को युवाओं, छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 306 मिलियन (30.6 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है। प्रधानमंत्री के इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने सुझाव दिए। इसके साथ ही, इस वीडियो संदेश के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर रातोंरात लगभग 1 मिलियन (10 लाख) नए फॉलोअर्स जुड़ गए।
रिसर्च और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र राजनेता हैं।
हाल ही में आईशोस्पीड के नाम से मशहूर यूट्यूबर के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में 300 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा था। अब प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो 24 घंटे में 306 मिलियन से अधिक बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है।
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में बीटीएस के साथ आईशोस्पीड की मुलाकात की इंस्टाग्राम रील पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई थी। इस वीडियो को सिर्फ एक दिन में 30 करोड़ व्यूज मिले थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.