होम / ब्रेकिंग / प्रबुद्ध परिषद छत्तीसगढ़ एवं ग्रामोदय की संयुक्त वैचारिक संगोष्ठी 26 जुलाई को, 'वर्तमान भारत को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का प्रदेय' विषय पर होगी परिचर्चा
ब्रेकिंग
भिलाई। प्रबुद्ध परिषद छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय विचारधारा के लिए कार्यरत संस्था ग्रामोदय के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 26 जुलाई से मासिक वैचारिक संगोष्ठियों की श्रृंखला का शुभारंभ किया जाएगा। इस श्रृंखला के तहत प्रत्येक माह विभिन्न समसामयिक एवं वैचारिक विषयों पर संगोष्ठी, परिचर्चा और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
श्रृंखला की पहली संगोष्ठी पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर "वर्तमान भारत को पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी का प्रदेय" विषय पर आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा होंगे। विषय प्रवर्तन डॉ. ज्योति धारकर करेंगी, जबकि शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. हँसा शुक्ला कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
यह संगोष्ठी रविवार, 26 जुलाई को शाम 4 बजे लक्ष्य प्रकल्प सभागार, सड़क क्रमांक-6, सेक्टर-4, भिलाई में आयोजित होगी।
प्रबुद्ध परिषद के पदाधिकारी अजय डांगे, हेमंत नायडू, संजय कुमार मिश्र तथा ग्रामोदय की सचिव सुमन कन्नौजे ने प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.